प्रधान व सचिव पर आरोपों की झड़ी, घोटाले का बड़ा खुलासा

9307f893e5d7
अम्बेडकर नगर। विकास खण्ड टांडा के ग्राम पंचायत मदारपुर में बड़ा भ्रष्टाचार देखने को मिला रहा है. जहां पर पंचायत भवनों के विकास के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराकर ग्रामवासियों के कार्यों को सरलतम बनाया जा रहा है। वहीं लाख प्रयासों के बाद भी जीरो टॉलरेंस का चैलेंज करने वाली योगी सरकार के दावे को मदारपुर ग्राम पंचायत भवन में सचिव, ग्राम प्रधान बेलगाम है.

पंचायत भवन में पिछले कई सालों से सफाई कर्मी के नाम पर, टॉयलेट बाथरूम का धन साफ किया जा रहा हैं. वहां पंचायत भवन पर ताला जड़ा रहता है. ग्राम प्रधान सचिव और सहायक कभी दिखाई नहीं देते हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत भवन में टॉयलेट बाथरूम की सुविधा केवल सरकारी कागजों में चल रहा है.

हकीकत यह है कि ढांचा तैयार के नाम पर चार फीट का गड्ढा तक नहीं है. इन दिनों मदारपुर ग्राम पंचायत भवन का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पिछले कुछ महीने पहले योगी सरकार उत्तर प्रदेश ने सभी प्रधानों की संघन जॉच का आदेश जारी किया था. इसके बाद भी विकास खण्ड टांडा ग्राम मदारपुर में पंचायत भवन में भ्रष्टाचार का बड़ा गड़बड़ी देखने को मिल रहा है.

 जहां खण्ड विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए. जिससे सूबे की सरकार में सरलतम तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सके. वही अधिकारीगण सप्ताह के दो दिन अदान प्रदान में लगे रहते है. लेकिन ग्राम प्रधानों द्वारा गांव के लोगों को लेकर विकास कार्यों हेतु ध्यान नहीं दिया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *