चुनाव आया तो भर्ती और औद्योगिक विकास की सेरेमनी मना रही सरकार-प्रभुनारायण

1c2b77f3407a
चन्दौली,
सकलडीहा, विधानसभा क्षेत्र के गोहदा विशुनपूरा गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चन्दौली लोक सभा प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह की घोषणा किये जाने के बाद सपा के लोग पूरी तरह चुनावी मूड में तैयार दिखे । वहीं सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।

फोटो: गोहदा विशुनपुरा में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए की सभा को सम्बोधित करते विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव


सभा को सम्बोधित करते हुए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार को दस साल में युवाओं को रोजगार और उद्योग लगाने की याद नही आयी । लोकसभा चुनाव आ गया है तो भर्ती और औद्योगिक विकास की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी मना रहे है। पुलिस की परीक्षा का पर्चा लिक हो गया।

किसान सड़क पर आन्दोलन कर रहे है। महिलाये सुरक्षित नही है। संविधान को तोड़ा जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। आरक्षण समाप्त करने की साजिश किया जा रहा है। आज अग्नीवीरों को शहीद का दर्जा तक नही मिल रहा है। भगवान राम के नाम का पूरे देश में डंका बजा रहे है। मगर भगवान राम और कृष्ण के आर्दशों को नही मानते है।

वही सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान ने कहा देश को उद्योगपतियों के हाथ देश को गिरवी किया जा रहा है। देश और लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिये लोकसभा प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह को जीताने का आवाहन किया। अंत में नवनियुक्त छात्र सभा जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, संजय सोनकर सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, अनिल सिंह यादव, अनिल चौहान, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, पुत्तुल,शोभनाथ यादव,केशव राजभर, राजनाथ शर्मा, शशीकांत भारती, बालचरण यादव,चन्द्रमा राजभर, साजिद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *