लोकतंत्र को शसक्त बनाने हेतु एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों का विरोध करना होगा-अनवर अली

b5731d2a115a
रिपोर्ट ! आनन्द त्रिपाठी

वाराणसी,
मिर्जामुराद l क्षेत्र के कछवांरोड अंतर्गत नागेपुर गांव स्थित लोक समिति व आशा सामाजिक विद्यालय का सोमवार को वार्षिक अधिवेशन मनाया गया l सर्वप्रथम महात्मा गांधी,डॉ.अंबेडकर व जे.पी.की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथियों द्वारा लोक समिति के प्रांगण में किया गया,तत्पश्चात अतिथियों को मंचासीन कर दीप प्रज्वलन एवं जनवादी गीत जिंदाबाद के साथ कार्यक्रम की अनौपचारिक शुरुआत की गई।



कार्यक्रम का विषय “लोकतंत्र के लिए संपूर्ण क्रांति की अवधारणा और जनसंगठनों की भूमिका” लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन किया l ऑल इण्डिया पसमांदा के अध्यक्ष पूर्व सांसद अनवर अली ने कहा कि गांधी जी के नेतृत्व में आजादी मिली ,लेकिन जब उस आजादी पर खतरा आया तो उनके नायक जयप्रकाश जी बने। गांधी ने अहिंसा के हथियार से आजाद करवाया और सांप्रदायिक तत्वों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई। बाबा साहब सामाजिक बराबरी की बात करते है आज उसी पर खतरा है,आजादी पर आज खतरा है।लोकतंत्र को शसक्त बनाने हेतु आज हमको एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों का विरोध करना होगा।




 छात्र युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद अंजुम ने संबोधित करते हुए कहा कि यह राजतंत्र नही लोकतंत्र है ।लोकतंत्र में सत्ता का उलटफेर होता रहता है और यह काम जनता करती है।मसीहा और राजा ढूढना लोकतंत्र की निशानी नही है। जनता को प्रतिनिधियों के ऊपर नियंत्रण रखना है और यह तभी संभव है जब जनता जागृत होगी l यही जे पी,गांधी और अंबेडकर की सोच है और इनको आगे बढ़ाना हमारा काम है।

सर्वसेवा संघ संयोजक व संपूर्ण क्रांति सेनानी रामधीरज भाई ने कहा कि नौजवानों,किसानों ने आज से पचास साल पूर्व आंदोलन किया और आपातकाल लगा आज फिर वही परिस्थिति है, नौजवानों, किसानों, मजदूरों, महिलाओ को आगे आना होगा और अपने संवैधानिक अधिकार के लिए एकजुट हो संघर्ष करना होगा और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना होगा।

 सर्व सेवा संघ अध्यक्ष चंदन पाल ने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू के चिंतन और सोच को आगे बढ़ाने का काम जयप्रकाश नारायण जी ने किया ,उनका कहना था आप लोगो के पास जाइए और जो सच है उनको रखिए,और हमे यह तय करना है की हमे सत्य चाहिए या झूठ।कार्यक्रम के बीच में कार्यक्रम में आए सभी पत्रकार बंधुओ का अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। 

प्रो. आनंद कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आप समाज के लिए काम करेंगे तो आने वाली पीढ़ी आपको वर्षो तक याद रखेगी।आजकल परिवारवाद का दौर चल रहा है,हमे इससे बाहर निकलना होगा ।आज के दौर में चार सवाल है कमाई,दवाई,महंगाई और पढ़ाई का ये चारो सवाल पहले भी थे और आज भी है,और सत्ता परिवर्तन भी इसी पर हुआ तो आज हम क्यों नहीं सत्ता पलट करे।और जे पी जी का नारा है सरकार निकम्मी है लेकिन यह देश हमारा अपना है इसकी तस्वीर बदलने को लाखो आंखो में सपना है।

कार्यक्रम के दुसरे सत्र में आशा सामाजिक विद्यालय के बच्चो के लिए स्मार्ट क्लास, किड्स प्ले ,साइंस लैब का उद्धघाटन एबीएसए शशिकांत श्रीवास्तव, रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डाक्टर महेंद्र पटेल, बलभाचार्य पाण्डेय ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया। इसके बाद बच्चो ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर यच सी पाटिल,डाक्टर विभा प्रेम, पूर्व सांसद  अनवर अली ,अशोक चौधरी गुजरात से, रोहनिया के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद मूर्ति व स्वागत नंदलाल मास्टर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *