आसपा दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यको के साथ चौबीसों घण्टे तत्पर है- अरविंद कुमार

39c6798ab41a
पार्टी की नीतियों पर विस्तृत चर्चा, सदस्यता अभियान पर बल

भाई चन्द्रशेखर आजाद पर हमला अतिनिंदनीय- जिलाध्यक्ष

महात्मा बुद्ध के बताए पंचशील के अनुसार व्यवहार जीवन में अमल में लाने की जरूरत है- रामचंद्र राम 

चंदौली,19 मार्च 2025। आजाद समाज पार्टी बहुजन समाज के उन सभी शोषितों पीड़ितों दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ चौबीसों घण्टे तत्पर है. डा0 अम्बेडकर जी और मान्यवर श्री कांशी राम जी के बताए मार्ग पर चलकर आजादी के मुकाम तक पहुँचा जा सकता है. जिसमें जन मानस को बैचारिक आत्मसात करने की जरूरत है. समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए संघर्ष करना होगा तथा महात्मा बुद्ध के बताए पंचशील के अनुसार व्यवहार जीवन में अमल में लाने की जरूरत है. उक्त बातें आजाद समाज पार्टी के चंदौली जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम तेन्दुआ डा० अम्बेडकर पार्क में जन सम्पर्क एवं पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए कही. इस दौरान भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पार्टी मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने पर बल दिया गया.

फोटो: ग्राम तेन्दुआ स्थित डा० अम्बेडकर पार्क में जन सम्पर्क के दौरान जुटे लोग 

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार व जिला संरक्षक भीम आर्मी रामचन्द्र राम ने चन्दौली जिले के दूरस्थ विकास खण्ड नौगढ में पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए कई गॉव में जन संपर्क किया तथा लोगों की समस्याओं को सूनी. सर्व प्रथम ग्राम तेन्दुआ डा० अम्बेडकर पार्क में जन सम्पर्क किए व पार्टी की सदस्यता ग्रहण अभियान के तहत आधिक से अधिक लोगों की सदस्यता ग्रहण करायी गई. साथ ही मौखिक रूप से ग्रहण कराया व मिशन के साथ जुड़कर कार्य करने के लिए शपथ दिलाया गया.

तत्पश्चात नर्वदापुर में विगत दिनों होली दहन प्रकरण पर हुए विवाद पर चर्चा की गई. जिस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज के लोग आपस में मिल जुल कर रहें. जहाँ भी अन्याय होगा वहाँ न्याय के लिए भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और शोषित, वंचित, पीडित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को न्याय दिलाएगी. भीम आर्मी आप लोगों के साथ 24 घण्टे तत्पर है.
इसके बाद ग्राम सभा शमशेर पुर के औराही डा० अम्बेडकर स्मारक स्थल पर जन सम्पर्क कार्यक्रम हुआ. जिसमे पार्टी के नितियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा मास्टर राम चन्द्र राम जिला संरक्षक भीम आर्मी चन्दौली ने संगठन को तन मन धन से मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि डा0 अम्बेडकर जी और मान्यवर कांशी राम जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर आजादी के मुकाम तक पहुँचा जा सकता है. जिसमें जन मानस को बैचारिक आत्मसात करने की जरूरत है. समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए संघर्ष करना होगा तथा महात्मा बुद्ध के बताए पंचशील के अनुसार व्यवहार जीवन में अमल में लाने की जरूरत है.

वहीं बुद्ध विहार मुक्ति आदोलन में विगत दिनों नगीना के सांसद व भीम आर्मी चीफ व ASP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडo भाई चन्द्रशेखर आजाद जी के उपर हुए हमले की घोर निन्दा की गयी.
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी आकाश जाटव , तत्वदर्शी सम्यक महराज गुरुजी , सिद्धार्थ प्राण बाहू ,’मा॰ अवधेश कुमार भारती (जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी चन्दौली ), ब्लाक अध्यक्ष सशान्त कुमार , तहसील अध्यक्ष – राजकुमार , सुबाष , राजू जाड़िया , विजय भाष्कर , सर्वेश कुमार , राजमनी , कैलाश (भूतपूर्व प्रधान शमशेर पुर) तथा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण व अन्य सम्मानित जन ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *