आवासीय पट्टा के लिए पात्रता की हुई जांच, 21 लोगो को किया जायेगा जमीन आवंटन

60c08978fdbb
चन्दौली,सकलडीहा। विकास खण्ड के धरहरा गांव मे रविवार को खुला जन चौपाल लगाकर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने  आवासीय जमीन के पट्टे के लिए लाभर्थियों के पात्रता की जांच किया। इस दौरान नायब तहसीलदार कानूनगो क्षेत्रीय लेखपाल सहित प्रधान मौजूद रहे।


फोटो: धरहरा में एसडीएम अनुपम मिश्रा जनचौपाल लगाकर पात्रता की जांच करते हुए


 धरहरा गांव में 21 लोगो को आवासीय पट्टे के लिए जमीन का आवंटन करना है। जिसमे 20 अनुसूचित व एक अल्पसंख्यक समाज से है। इसी क्रम में गांव में पहुचकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक करीब चार घंटे चली। सभी आवेदनकर्ताओं की पात्रता की जांच हुई है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि शासन के मंशा अनुरूप जो भी भूमिहीन होगा और सरकारी मानक को पूरा करेगा। उसे ही जमीन पट्टा किया जाएगा।अभी बैठक कर सभी लोगों से जानकारी ली गई है। जल्द ही पट्टा आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



 इस दौरान नायब तहसीलदार अमित सिंह, कानूनगों अजय बहादूर सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह,नान्हक पाण्डेय सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *