अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग का टूटा पैर,ट्रामा सेंटर में चल रहा ईलाज

c2db521fa73a
वाराणसी,
मिर्जामुराद l थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे भीखीपुर केआईटी के समीप गुरुवार शाम सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया l जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की पैर टूट गयी,घटना की सूचना लगते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुँच घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजवाया जहाँ उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिर्जामुराद क्षेत्र के कजरा पाही गौर निवासी रमेश राजभर पुत्र लल्लन राजभर उम्र 50 वर्ष किसी काम से भीखीपुर आये हुए थे l सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए जिससे उनकी पैर टूट गयी l टक्कर के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी खजुरी सचिन कुमार पटेल मौके पर पहुँचे और घायल बुजुर्ग को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है।वही इस घटना के बाबत थानाध्यक्ष मिर्जामुराद नें बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है l मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *