अम्बेडकर नगर पुलिस ने नकली डीजल पेट्रोल बनाने वाली फैक्ट्री किया शील

a3b198d50442
फैक्ट्री मालिक समेत पांच को जेल, फैक्ट्री में लगे सभी वाहन और उपकरण सीज 

ब्यूरो रिपोर्ट डी के सागर 

अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना इब्राहिमपुर की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मीरानपुर सदरअली में सेवा राम राइसमिल में अवैध तरीके से बन रहे मिलावटी डीजल एक्जाक्ट फ्लूड के उपकरण को बरामद कर फैक्ट्री को सील कर संचालक समेत पांच के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. फैक्ट्री में प्रतिबंधित यूरिया खाद द्वारा चार पहिया वाहनो में डाले जाने वाला डीजल पेट्रोल तैयार किया जा रहा था.

फोटो: फैक्ट्री को शील करते हुए पुलिस टीम 


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अम्बेडकरनगर पुलिस अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की सख्ती से नकेल कसने हेतु लगातार कार्यवाई जारी रखा है. इसी क्रम में बुधवार को मुखबीर ने बताया कि थाना इब्राहिमपुर के ग्राम मीरानपुर सदरअली में काफी दिनों से बंद पड़े सेवा राम राइस मिल मे एक्जास्ट फ्लूड यूरिया की नकली फैक्ट्री चल रही है जिसमें प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना भारत द्वारा प्रतिबन्धित यूरिया से चार पहिया वाहनो में डाले जाने वाले मिलावटी डीजल पेट्रोल बनाया जा रहा है जो काफी दिनों से बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है. 

फोटो : फैक्ट्री में बरामद उपकरण 

जिसपर प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय तथा चौकी प्रभारी एन0टी0पी0सी0 अपने हमराहियो के साथ तत्काल पहुंचकर देखा तो मिलावटी पेट्रोल और डीजल का कार्य तेजी से चल रहा है. सारे उपकरणों को बरामद कर फैक्ट्री शील कर दिया साथ ही फैक्ट्री मालिक विवेक तिवारी निवासी हरैया जनपद बस्ती, विशाल पुत्र राजेन्द्र निवासी मेढ़ौना थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती, जय गनेश पुत्र अवधराम निवासी मजगवा थाना मोतीपुर जनपद बहराईच, सोनू पुत्र मेवालाल, दिवाकर पुत्र अनोखीलाल निवासीगण मजगवा थाना मोतीपुर जनपद बहराईच के विरुद्ध मु0अ0सं0 270/24 धारा 319 (2)/318 (4)/338/336 (3)340(2) बी0एन0एस0 व 63/65 कापी राइट अधि0 (संशोधित 1957) व मु0अ0सं0 271/24 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधि0 पंजीकृत करते न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

वही फैक्ट्री में मौजूद 3960 लीटर डीजल एक्जाक्ट ल्यूड यूरिया नाजायज, पांच – पांच हजार लीटर की पांच टंकी, दो-दो हजार लीटर की दो टंकी, एक-एक हजार लीटर की 62 टंकी, तीन अदद छोटा इंजन पेट्रोल चलित पानी वाला, आरो प्लाण्ट मशीम मय उपकरण, डीजल एक्जास्ट प्लूड यूरिया बनाने की 02 मशीम मय उपकरण, टाटा जेनविन पार्ट लोगो 70 अदद, यूरिया 85 बोरी प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना भारत यूरिया, टाटा मोटर्स कम्पनी की 06 बण्डल प्लास्टिक की बाल्टी 20 लीटर की बोरे में सिली हुई तथा 61 खुली बाल्टी खाली, गल्फ कम्पनी की 49 प्लास्टिक की बाल्टी 20 लीटर की बोरे में सिली हुई खाली, महिन्द्रा ट्रक 14 प्लास्टिक की बाल्टी 20 लीटर की बोरे में सिली हुई खाली, आयसर कम्पनी 38 प्लास्टिक की बाल्टी 20 लीटर की बोरे में सिली हुई खाली, भारत बेन्ज कम्पनी 32 प्लास्टिक की बाल्टी 20 लीटर की बोरे में सिली हुई खाली, 50 लीटर की 06 टंकी खाली, 02 प्रोटेबल रेफ्रेक्टोमीटर मापक यंत्र, 05 ड्रम लोहे का खाली, मिक्सर मशीन 02 इलेक्ट्रिक, सफाई प्रेशर मशीन इलेक्ट्रक, 01 इनवर्टर लूमिनस तथा 01 बैट्री इंटेयर कम्पनी, 01 पीकअप वाहन बोलेरो यू0पी0 77 ए0टी0 3644, 01 अशोक लीलैण्ड वाहन बोलेरो यू0पी0 51 बी0टी0 8913 को सीज कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *