बैंक असिस्टेंट मैनेजर को स्मृति चिन्ह भेंटकर दी गई शानदार विदाई

9bb69ecfe1b8

चन्दौली,धानापुर। इंडियन ओवरसीज बैंक के असिस्टेंट मैनेजर विकास कुमार गुप्ता को पांच वर्षो की सेवावधि पूरा होने पर शानदार विदाई दी गई।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक बृजलाल सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर उनके कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि इंडियन ओवरसीज बैंक धानापुर मे आपके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा,

फोटो : असिस्टेंट मैनेजर विकास कुमार गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शाखा प्रबंधक बृजलाल सिंह

वहीं मकान मालिक नवनीत सिंह डायरी और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि धानापुर मे आपका सफर शानदार रहा, यहां की जनता आपको वर्षो तक याद रखेगी,

फोटो: असिस्टेंट मैनेजर विकास कुमार गुप्ता

को डायरी और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए मकान मालिक नवनीत सिंह
इस दौरान मोनू विश्वकर्मा, हेड कैशियर, डा.के के सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता सहित दर्जनों ग्राहक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *