बबुरी पुलिस ने चार लाख के गांजा के साथ दो को पकड़ा

3c30e746a915
चंदौली, जिले के थाना बबुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दूदे के पास सें महिन्द्रा बोलेरो मैक्स वाहन सं0 UP65QT5514 से 15 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 02 तस्करों को पकड़ कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपए आंकी गई.
 

फोटो; थाना बबुरी में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार रामू व ज्ञानचन्द्र
पकड़े गए गांजा तस्करों की पहचान रामू पुत्र सवरू उम्र 27वर्ष निवासी ग्राम परसदा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर व ज्ञानचन्द्र पुत्र पतिराम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कैथवलिया थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 संजीत कुमार सिंह, उ0नि0 राकेश यादव थाना,हे0का0 उमेश चन्द्र, हे0का0 प्रमोद कुमार यादव व का0 विशाल गिरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *