सोनभद्र के नगवां डैम से छोड़ा गया 22 हजार क्यूसेक पानी

बबुरी को पुनः तवाह किया, तीन दिन तक रूट रहेगा डायवर्ट
चंदौली, जनपद सोनभद्र द्वारा नगवां डैम से 22 हजार क्यूसेक पानी छोडे़ जाने तथा भारी वर्षा के कारण बबुरी क्षेत्र में पुनः तवाही आ गई है. बाढ की स्थिति के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से अग्रिम 03 दिवस तक निम्नानुसार रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
1– गोधना चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन भारी वाहन/मालवाहक वाहन/चार पहिया/आटो/ई-रिक्शा व दो पहिया वाहन बबुरी होते हुए चकिया की तरफ नहीं जायेंगे।
2– चकिया के तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन गौडिहार चौराहा से जिवनाथपुर, पटनवां, टेंगरा मोड, होते हुए जनपद वाराणसी व मुगलसराय की तरफ जायेंगे।