बच्चों को दे उपचारात्मक प्रशिक्षण: प्राचार्य

पाँच दिवसीय उपचारात्मक शिक्षण मॉड्यूल शुरू
चंदौली,08अगस्त 2024। सकलडीहा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर पांच दिवसीय उपचारात्मक शिक्षण मॉड्यूल गुरूवार से प्रारंभ हुआ है। प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य विकालय भारती एवं जिला विद्यालय निरीक्षक दलसिंगार यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवल्लन से किया गया।
फोटो: जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान पर दीप प्रज्जवलित करके प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य विकायल भारती
शासन द्वारा यह प्रशिक्षण राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हिंदी एवं अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापकों हेतु उपचारात्मक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। डायट प्राचार्य विकालय भारती ने कहा की माध्यमिक विद्यालय के बच्चे जो अपनी कक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नही कर पाते है। 25 प्रतिशत चिन्हित करते हुए उनका उपचारात्मक शिक्षण किया जाय।
जिला विद्यालय निरीक्षक दलसिंगार यादव ने कहा की यह उपचारात्मक प्रशिक्षण बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो । इसके लिए सभी शिक्षक पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण पूरा करते हुए बच्चो को उपचारात्मक शिक्षण करें। प्रशिक्षण का देखरेख प्रशिक्षण प्रभारी (माध्यमिक) देवेन्द्र कुमार द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में संदर्भदाता मूलचंद सोनकर ने ट्रेनिंग आउटलाइन,नीड ऑफ रिमीडियल टीचिंग इन इंग्लिश,टीचिंग ऑफ ग्रामर थ्रू लिटरेचर,रिंकू द्वारा लैंग्वेज लर्निंग एंड एक्विजिशन की जानकारी दिया गया।
हिंदी विषय में डॉ. रामानंद कुमार द्वारा भाषायी कौशलो का परिचय ,अनीता ने पठन कौशल एवं उषा मैडम द्वारा लेखन कौशल विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके वरिष्ठ प्रवक्ता लालाजी यादव,डीसी अनुराग वर्मा,डायट प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार ,डॉ. रोशन सिंह, स्वाति राय एवं केदार यादव सहित अन्य मौजूद रहे ।