बीडीओ के निर्देश का असर: बरसात से पूर्व कराई गई नागेपुर में नालियों की सफाई

cd071147d363
चन्दौली,सकलडीहा। बरसात से पहले ग्राम पंचायत नागेपुर में गुरुवार को रोस्टर लगाकर नालियों की साफ सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।एडिओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने कहा कि शासन के मंशानुरूप गावों में अभियान चलाकर साफ सफाई कराया जा रहा है जिससे जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।


फोटो : ग्राम पंचायत नागेपुर में नालियों की साफ सफाई करते सफाईकर्मी


बीडीओ के के सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गावों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई का कार्य जारी है। गावों में विकास कार्य के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं यथा वृक्षारोपण, योग दिवस, अमृत सरोवर, मनरेगा, पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर, शौचालय निर्माण, पंचायत भवन,आवास सहित अन्य योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *