बेहतरीन कार्य के लिए नादी स्कूल के शिक्षक सचिन सिंह कल लखनऊ में होंगे सम्मानित

e402d668e000
रानी लक्ष्मीबाई स्कूल लखनऊ में उप शिक्षा निदेशक 29 अक्टूबर को करेंगे सम्मानित*

रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन

मारूफपुर(चन्दौली):——राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में सराहनीय कार्य करने के लिए जिले के शिक्षक सचिन कुमार सिंह को आगामी 31 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ ही जिले के सात अन्य शिक्षकों को भी यह सम्मान मिलेगा।। यह सम्मान 29 अक्तूबर को लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई स्कूल ऑडिटोरियम में उपशिक्षा निदेशक प्रदान करेंगे।


           मालूम हो कि एनएमएमएस परीक्षा में जिले के नोडल शिक्षक सचिन कुमार सिंह रहे हैं।। उन्होंने बताया कि जिले में 203 के सापेक्ष 203 छात्रों ने परीक्षा में सफलता पाई थी। सफल छात्रों को कक्षा नौ से 12 तक 
12,000 रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस साल की परीक्षा आगामी पांच नवंबर को आयोजित होनी है। जिसमें सम्पूर्ण सीटों के सापेक्ष चयनित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बार परिणाम पहले से भी बेहतर होंगे।

     सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तोंरवा धानापुर से दीपक कुमार, माध्यमिक विद्यालय कोदो चक वीरेंद्र नाथ दत्त, माध्यमिक विद्यालय चारी सत्य प्रकाश, कंपोजिट विद्यालय खगवल राम बच्चन प्रसाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांटा सदर शशि नंदन, कंपोजिट विद्यालय टांडा कला से रक्षा रानी सिंह आदि के नाम शामिल है।

     चयनित नोडल शिक्षकों में सचिन कुमार सिंह कंपोजिट विद्यालय नादी विकास खण्ड चहनियां चंदौली के सहायक अध्यापक हैं । इन नोडलों को छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारियों, फॉर्म भरवाने के अधिकाधिक प्रयासों में सहयोग व सफलता के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस बाबत बीएसए सत्येंद कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में जिले के सात शिक्षकों को सम्मानित होने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में जिन शिक्षकों का चयन हुआ है सभी को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *