राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा मे कुशल संचालन करने वाले राज्य पुरस्कार से होंगे नंदकुमार शर्मा सम्मानित

7ba146ce696d
लखनऊ में 29 अक्टूबर को किया जाएगा सम्मानित

रिपोर्ट ! श्रीप्रकाश यादव चहनियाँ 

चहनियाँ(चंदौली ):—–विकास क्षेत्र अंतर्गत कमपोजिट विद्द्यालय ह्रदयपुर के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की 2019 से लगातार विद्यालय से लगभग 27 बच्चों का चयन आय योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा मे चयन हो चुका है !

 वर्ष 2022-23 में विद्यालय के 7 बच्चों का चयन  में हुआ है! इस उपलब्धि को देखते हुए विद्यालय के बच्चों को तैयारी करने वाले शिक्षक नंदकुमार शर्मा को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा! यह सम्मान समारोह रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखनऊ में संपन्न होगा! जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से इस परीक्षा में सहयोग देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा !


ग्रामीण क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है !इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात बच्चों कक्षा 9, 10, 11 और 12 में लगातार 4 वर्षों तक प्रतिवर्ष ₹12000 की दर से 48000 की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है !इस छात्रवृत्ति से वह अपनी पढ़ाई निर्बाध रूप से संपादित करते है! और अभिभावकों के ऊपर किसी प्रकार की आर्थिक समस्या नहीं आती !
 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव एवं शिक्षक नंद कुमार शर्मा के मेहनत और लगन की सराहना की!

बेसिक शिक्षा के द्वारा दिया जाने वाला राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी पूर्व मे नंदकुमार शर्मा को सम्मानित किया जा चुका है l 
 इस उपलब्धि पर बच्चों के अभिभावकों तथा शिक्षकों ने प्रशंसा की है !ऐसे ही इन बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे निखारने का सतत प्रयास यह विद्यालय करता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *