बेजुबानों से क्रूरता की हद : डीसीएम वाहन में बांधकर तस्करी को भेजे जा रहे 15 ऊंट बरामद

816ec5dcbe2a
चकमा देने की नियत से पशु तस्करों द्वारा डीसीएम वाहन के ऊपर बिछाया गया था त्रिपाल

चन्दौली,
सैयदराजा। इंसान कितना बेरहम है इसकी बानगी चन्दौली में देखने को मिली। जहां तस्करी कर नागौर राजस्थान से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे 15 ऊंट पुलिस ने बरामद किया हैं। इन्हे डीसीएम में बुरी तरह से बांधकर रखा गया था।वसीम खान पुत्र पुतन खान निवासी ताजपुर थाना नानपारा जिला बहराईच आदि 03 नफर के विरुद्ध मु.अ.सं. 86/2024 धारा 11 पशु क्रू.नि.अधि. व 429 भा.द.वि बनाम अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 


सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा सत्यनारायण मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर थाना सैयदराजा की सीमा से बिहार राज्य होते हुए गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक एक डीसीएम वाहन में लादकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं। जिसे  एनएच 02 हाईवे पर स्थित पुलिस पिकेट के पास से एक डीसीएम वाहन संख्या UP 40 AT 7832 को पकड़ लिया गया। पुलिस को चकमा देने की नियत से पशु तस्करों द्वारा डीसीएम वाहन के ऊपर त्रिपाल बिछाकर ऊँटो को क्रूरता पूर्वक मुँह व पैर बांधकर लादा गया था । तलाशी के दौरान कुल 15 राशि ऊँट बरामद किया गया तथा गिरोह के तीन शातिर पशु तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।




बरामदगी मे पुलिस टीम में निरीक्षक सत्य नारायण मिश्रा, उप निरीक्षक आलोक सिंह,
हे.का. शिवशंकर बिन्द, का0 राजीव कुमार शुक्ला, का0 मनोज कश्यप,का0 सुधान्शु यादव,का0 पंकज प्रसाद थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *