बेटी बनी मां की हत्यारिन, जमीन अपने नाम करने को लेकर आए दिन करती रही झगड़ा

6e201be4c3aa
चंदौली l थाना स्थानीय पर विगत दो दिन पूर्व वादी मोहन मौर्या पुत्र लालता मौर्या निवासी मरूई,थाना सैयदराजा,चन्दौली द्वारा तहरीर दिया गया कि मेरी सढुवाईन लालमुनी देवी पत्नी स्व.लक्ष्मण मौर्या की एक पुत्री है। जो जमीन अपने नाम कराने को लेकर अपनी मां लालमुनी देवी 50 को लोढा़ व खुरपी से सिर पर मारकर हत्या कर दिया गया है।इस तहरीर के आधार पर थाना चन्दौली में मु.अ.सं. 108/24 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया। वहीं शुक्रवार को झांसी से अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।



थाना प्रभारी सदर गगन राज ने बताया कि 
वादी द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि उसकी सढुवाईन जमीन अपने नाम करवाने के लिए आयेदिन झगड़ा करती रहती। इन्ही सब बातों को लेकर शशि मौर्या(पुत्री)ने घर पर अन्दर चारपाई पर सो रही अपनी मां को लोढ़ा और खुरपी से सिर कुचकर हत्या कर दी गई है। इसपर पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।अभियुक्ता शशि मौर्या पत्नी कमलेश मौर्या निवासी फुल्ली थाना सकलडीहा जिला चन्दौली हाल पता पुत्री स्व0 लक्ष्मण मौर्या निवासी झाँसी थाना व जिला चन्दौली की निवासिनी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह,उ0नि0 राजेश सिंह ,का0 मुकेश कुमार व म0का0 विभा त्रिवेदी थाना व जिला चन्दौली मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *