भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं- श्याम देई

f18d1821ca97
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार सकलडीहा पीजी कॉलेज की छात्रा को न्याय दिलाने में विफल 
माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के द्वारा आरबीआई की गाइडलाइन का बिना पालन किये लोन दिए गए पैसे की उत्पीड़न करके की जा रही है वसूली

स्कीम वर्कर के रूप में काम कर रही महिलाएं का 6 महीने से सरकार नहीं दे पा रही वेतन
स्नेहा कुशवाहा को आज तक नहीं मिला न्याय 
चंदौली, 8मार्च 2025। जिले के सकलडीहा में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तहसील इकाई सकलडीहा के महिला संगठन के नेतृत्व में सकलडीहा सघन क्षेत्र तिराहे से पूरे बाजार का मार्च करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौराहे पर सभा का आयोजन किया.

 सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की जिला उपाध्यक्ष कामरेड श्याम देई ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली योगी सरकार में सकलडीहा पीजी कॉलेज की छात्रा के साथ कॉलेज प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न किया गया. 
बीए की छात्रा ने अध्यापक द्वारा अश्लील हरकत का आरोप लगाया. जिसकी लिखित सूचना सकलडीहा कोतवाली को दी गई. लेकिन अभी तक छात्रा को न्याय नहीं मिल पाया. माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के द्वारा आरबीआई की गाइडलाइन का बिना पालन किये लोन दिए गए पैसे की उत्पीड़न करके वसूली की जा रही है.
 मनरेगा कानून महिलाओं को गांव में काम दे पाने में विफल साबित हो रहा है.  स्कीम वर्कर के रूप में काम कर रही महिलाएं आशा, आंगनबाड़ी, रसोईया माता राज्य कर्मचारी का दर्जा हासिल करने की लड़ाई लड़ रही है. लेकिन सरकार महिलाओं का दमन कर 6 महीने से वेतन नहीं दे पा रही है. 
मोदी सरकार ने फ्री गैस कनेक्शन के नाम पर महिलाओं का वोट हासिल किया. परंतु बेतहांसा गैस वृद्धि ने सिलेंडर महिलाओं से छीन लिया. बनारस के अंदर प्राइम मिनिस्टर कार्यालय के बगल में किराए पर रह रही स्नेहा कुशवाहा के साथ गैंग रेप कर अपराधियों ने हत्या कर दी.
आज भी परिवार न्याय की भीख मांग रहा है योगी सरकार अब तक गैंगरेपीयों को जेल पहुंचाने में विफल रही. 33 परसेंट आरक्षण का लॉलीपॉप देकर तीसरी बार मोदी सरकार सत्ता में आई. आधी जमीन की लड़ाई लड़ रही महिलाएओ का सपना अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन छीनकर हासिल करेगा.
सभा को कामरेड गुड्डी चौहान, कामरेड गायत्री देवी ने संबोधित किया. सभा का समर्थन अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष कामरेड कुशवाहा, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के मुन्नीलाल, तूफानी गोंड, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा, भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह, कामरेड सारनाथ राय, चंपा देवी, बसंती देवी, दुलारी देवी, मानकुवर देवी, सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थे संचालन कामरेड रमेश राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *