भारतीय सैनिक सरहद पर मरते नही,अमर हो जाते हैं–धनंजय सिंह

38ffc00126d0
Chandauli news-चहनियां l क्षेत्र के रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में पुलवामा शहादत दिवस के अवसर पर हमले में शहीद मां भारती के वीर सपूतों की कुर्बानी की याद में पुलवामा गुरुवार की शाम को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा 2 मिनट का मौन रहकर उक्त शहादत पर संगोष्ठी कर अपनी मार्मिक संवेदना प्रकट की गई l साथ ही कैंडल मार्च निकालकर महाविद्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लोकनाथ सिंह की प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित किया गया ।  मार्मिक संवेदना प्रकट किया।


फोटो–पुलवामा की दहशतगर्दी में वीरगति प्राप्त मां भारती के वीर सपूतों को नमन करते धनंजय सिंह व अन्य


इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि शहीदों की शहादत भारत को हमेशा–हमेशा याद रहेगा । सैनिकों की हर शहादत नमनीय होती है किंतु पुलवामा में भारतीय सैनिकों की शहादत की गूंज काफी लंबे समय तक हर भारतीयों को याद रहेगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ0 विनय सिंह,भृगुनाथ पाठक,अमृत प्रकाश सिंह अन्नू,सुधींद्र पांडेय, अभय यादव पीके,मुलायम यादव,विवेक सिंह,दीपक सिंह,सुशांत सिंह सहित सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *