बलाय दूर करने के नाम पर ठगी करने वाले पति पत्नी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

5d6ea57e3022

पुलिस पहले तो मामले का लीपापोती करना चाही, सुर्खियों में आने के बाद सकते में आई, ग्रह नक्षत्र खराब और पति-पुत्र पर जान का खतरा बताकर नगदी सहित कीमती जेवरात ले गए थे।


चन्दौली,धानापुर। थाना क्षेत्र के तोरवां गांव के ज्योति देवी पत्नी चन्द्रभूषण प्रजापति से बलाय दूर करने के नाम पर नगदी सहित कीमती जेवरात ठगी करने का मामला बीते दिनों प्रकाश में आया था। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए रविवार को अमरा गेट के पास से ठगहार पति पत्नी को मय मॉल सहित गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस पहले तो मामले को दबाकर लीपापोती करना चाही, लेकिन सुर्खियों में आने के बाद सकते में आई।

 


फोटो: थाना धानापुर में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार ठगहार पति व पत्नी


बता दें कि बीते 31 दिसंबर को तोरवां निवासिनी ज्योति देवी पत्नी चन्द्रभूषण प्रजापति द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के उकनी गांव के आरती देवी व उमेश नाम के दोनों पति पत्नी हैं, और गोदना गोदने का काम करते हैं।


हाल ही में हमारे घर आए और मुझसे बातें करते हुए कहे कि तुम्हारा ग्रह नक्षत्र खराब चल रहा है और तुम्हारे पति-पुत्र पर जान का खतरा मंडरा रहा है। जिसे दूर करने के नाम पर 2,500 रुपये नगदी सहित पायल, लाकेट और नथुनी कीमती जेवरात बहला फुसला कर व धोखा देकर लेकर चले गये।
  

पूछताछ के दौरान दोनों पति पत्नी द्वारा बताया गया कि हम लोग ग्राम तोरवां में गये थे और वहीं पर एक महिला के घर पर पहुंचे जिसका नाम ज्योति था हम लोगों ने ग्रह नक्षत्र खराब होने व उसके पति व बच्चे के साथ अनहोनी व जान का खतरा बताकर अपने झांसे में ले लिया और उससे उसके पहने हुए गहने पायल, लाकेट, नथुनी व 2500 रूपये नगद लेकर चल गये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *