बलुआ पुलिस ने बिछड़े दंपति को एकजुट कराया, परिवार में लौटी खुशी

8897c5819d41
सटीक संवाद,17 मार्च 2026।चन्दौली पुलिस कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही रिश्तों को जोड़ने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में थाना बलुआ और मिशन शक्ति केंद्र ने आज एक बिछड़े दंपति को समझा-बुझाकर फिर से एक किया।

परिवारिक विवाद के कारण अलग हो चुके पति-पत्नी और उनके परिजनों ने थाने पर पहुंचकर आपसी सहमति से पुरानी गलतियों को स्वीकार किया।मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने पारिवारिक मूल्यों का महत्व बताते हुए दोनों पक्षों को बिना किसी दबाव के समझाया।
परिणाम स्वरूप दंपति ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए फिर से साथ रहने का फैसला किया।थाना बलुआ की टीम ने दंपति को परिजनों के साथ खुशी-खुशी विदा किया। यह प्रयास टूटते रिश्तों को बचाने की दिशा में पुलिस का सार्थक कदम है, जो लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *