बलुआ पुलिस ने दहेज हत्या में चार को भेजा जेल

34578a2810d7
चंदौली, जिले के थाना बलुआ क्षेत्र के 
चकई पलिया गांव में बीते दिनों दहेज हत्या का मामला सामने आया था. वादी की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतका के पति, सास और दो ननद को रविवार के दोपहर में उनके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.

फोटो: थाना बलुआ में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार गोविन्द, शशिकला, रुबी व अर्चना

बीते 05 अगस्त को सिंगहा निवासी वादी संजय राम पुत्र नरायन राम द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया की उनकी पुत्री काजल पत्नी गोविन्द राम उर्फ राजा (मृतका) से दहेज की मांग करते थे व नित्य प्रतिदिन प्रताणित करते थे और कल देर रात साजिश कर के हत्या कर दिया गया था. 
पुलिस मामले को दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश दे रही थी, कि आज मृतका के पति गोविन्द राम पुत्र स्व0 सुर्यभान उम्र 32 वर्ष व सास शशिकला पत्नी स्व0 सुर्यभान उम्र करीब 55 वर्ष ननद रुबी कुमारी 21वर्ष व अर्चना कुमारी पुत्री स्व0 सुर्यभान उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण ग्राम चकई पलिया थाना स्थानीय को गिरफ्तार कर लिया और थाना हाजा पर लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उ0नि0 जगदीश प्रसाद, हे0का0 विजय कुमार यादव, म0हे0का0 चिन्ता देवी, म0का0 खुशबू रानी, म0का0 शालिनी चौधरी थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *