बरहनी में शिक्षा मित्रों ने सात सूत्रीय मांग पत्र बीईओ को सौंपा

598757ac962a
कहा,हम किसी के हाथ की कठपुतली नहीं, हमे अपना हक लेने अच्छी तरह से आता है,इसके लिए हमलोग किसी हद तक जाने को तैयार हैं।

चंदौली,धीना। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन बरहनी ब्लॉक की बैठक सोमवार को बरहनी बीआरसी पर सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षामित्रों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।वही अपनी मांगो का पत्रक बीईओ बरहनी रामआसरे को सौंपा। वहीं बीईओ ने मांग पत्र को शासन को भेजने का आश्वासन दिया।



बरहनी शिक्षामित्र ब्लॉक परमानंद यादव ने कहा की परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को मजबूत कराने में शिक्षा मित्रों का अहम योगदान है।बावजूद सरकार समान कार्य पर समान वेतन देने का काम नहीं कर रही है।इससे इस महंगाई में शिक्षा मित्रों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सरकार से हम सभी शिक्षा मित्र मांग करते है की शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय पर वापसी,मृतक शिक्षा मित्रों के परिवार को यथोचित नौकरी व आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए,महिला शिक्षा मित्रों को सीसीएल की सुविधा दिया जाए।

शिक्षा मित्रों के मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा। हम किसी के हाथ की कठपुतली नहीं है।हमे अपना हक लेने अच्छी तरह से आता है।संगठन शिक्षा मित्रों के मांगो को पूरा करवाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

इस मौके पर पूनम देवी, सोना देवी,मीना,अनीता, रामजतन, वकील, सुभाष, विनय, कैलाशनाथ, अजय शर्मा, संतोष खरवार, घनश्याम, रामाश्रय, अनिल, कृष्ण कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *