चंदौली के बबुरी पुलिस ने 19 साल के बाइक चालक को दबोचा

7cc91d3b8992

लापरवाही से बुजुर्ग की टक्कर मारकर की थी हत्या

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में 26 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने इलाके को सदमे में डाल दिया। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग रामप्रताप सिंह को तेज रफ्तार बाइक (नंबर UP67W4912) ने जोरदार टक्कर मार दी। लापरवाही भरे ड्राइविंग के चलते रामप्रताप को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना के बाद बबुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया (मु0अ0सं0-26/2026, धारा 281, 106(1) BNS)। शुरुआत में बाइक चालक अज्ञात था, लेकिन पुलिस की गहन विवेचना और साक्ष्य संकलन से उसकी पहचान आनंद यादव पुत्र रामानंद यादव, निवासी ग्राम बगया हिंदवारी, थाना अलीनगर, चंदौली के रूप में हुई। आनंद की उम्र महज 19 वर्ष बताई जा रही है। जांच में खुलासा हुआ कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इसी आधार पर मुकदमे में धारा 105 BNS जोड़ी गई और धारा 106(1) BNS हटा दी गई।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई:
वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में बबुरी थाने की फौज ने कमर कस ली। आज 7 मई 2026 को मुखबिर की गुप्त सूचना पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीधे आनंद के घर ग्राम बगया पहुंचकर उसे दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई न सिर्फ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता का भी प्रतीक है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 
बबुरी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन, रि0का0 विकास सिंह, थाना बबुरी थे।
यह घटना स्थानीय लोगों के बीच सड़क पर लापरवाही और युवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस की अनदेखी को लेकर चर्चा छेड़ रही है। जनता का पुलिस से अपील है कि ऐसी लापरवाहियों पर सख्ती बरतें ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *