चंदौली के पिपराहीं गांव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने चलाया सदस्यता अभियान

दर्जनों लोग लिए सदस्यता, एकजूट होकर शोषण के विरुद्ध लड़ने का लिया संकल्प
चंदौली, जनपद के सुदूर जंगल इलाका नौगढ़ तहसील के पिपराही गांव में गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का सदस्यता अभियान चलाया गया. जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ली. साथ भाई चारा कायम करते हुए अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे जूर्म अत्याचार के विरुद्ध लड़ने और बहुजन हित में तन मन धन से साथ देने का संकल्प लिया.
इस दौरान भीम आर्मी जिला संरक्षक रामचन्द्र राम ने अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े और अल्पसंख्यकों के हक-हकूक, धन-धरती, राज-पाठ और उन पर हो रहे जूर्म अत्याचार के विरुद्ध लड़ रहे लड़ाई भाई चंद्रशेखर आजाद को संबल देने एवं उनको सत्ता के शीर्ष पर बैठाकर अपना हक अधिकार लेने पर बल दिया.
वहीं भीम आर्मी कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कनौजिया ने अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े और अल्पसंख्यकों को एक जूट होकर देश में बहुजनोंं के उपर हो रहे शोषण अत्याचार के विरुद्ध लड़ने का संकल्प दिलाया. इस दौरान समीर गौतम, अभय गौतम, शैलेश कुमार, ज्ञान देव, सत्यदेव, रंजीत, रामचंद्र ,मुन्नीलाल, कृष्ण कुमार सहित अन्य पार्टी की सदस्यता ली और पार्टी की मजबूती के लिए तन मन धन से साथ देने वादा किया.
सदस्यता अभियान के दौरान आजाद समाज पार्टी चंदौली जिला सचिव श्यामसुंदर, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सहित ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोगों ने संबल प्रदान किया