चंदौली : खाकी रिश्तों को भी मजबूत कर रही

36d98924efc0
अलग हुए दम्पत्तियों एक कराया, एक साथ रहने को राजी हुए

चन्दौली। जनपद की खाकी इन दिनों “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही रिश्तों को भी मजबूत कर रही है। अलग हुए दम्पत्तियों को समझा-बुझाकर एक कराया जा रहा है। बिछड़े परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है। इसी क्रम में धानापुर मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से रविवार को 01 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को राजी हुए हैं।

पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस- मोबाइल द्वारा सूचित कर थाना धानापुर- मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया। 
दोनों पक्षों आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों- गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। महिला थाना- मिशन शक्ति केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति- पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *