चंदौली मे पुलिस का चला चाबुक: गैंगस्टर एक्ट के तहत छः पर कार्यवाही

चंदौली। जनपदीय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत छः अपराधियों पर कार्यवाही किया है। ये अपराधी दुनियावी लाभ के लिए मादक पदार्थों की बिक्री, गो तस्करी जैसे आपराधिक कृत्यों से समाज में आम जनता के मध्य भय और आंतक का माहौल बनाया था। मुगलसराय और चकरघट्टा थाने से दो- दो गांजा तस्कर और सैयदराजा से दो गो तस्कर शामिल है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर कार्यवाई लगातार जारी है। जिसके क्रम में आपराधिक कृत्यों से समाज में आम जनता के मध्य भय और आंतक का माहौल बनाने वाले थाना मुगलसराय द्वारा सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय मृत्युंजय प्रसाद निवासी थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र 44 वर्ष व सरिता पत्नी स्व0 राधेश्याम निवासी कुढकला थाना स्थानीय उम्र 42 वर्ष, थाना चकरघट्टा द्वारा सूरज कुमार पुत्र स्व0 रामपति निवासी ग्राम झडपी थाना-रायपुर, जनपद-सोनभद्र, उम्र -27 वर्ष, रजनीकान्त पुत्र रामस्वारथ निवासी बनबहुआर थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र- 23 वर्ष और थाना सैयदराजा द्वारा गोलू उर्फ अवध पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी पण्डितपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र 21 वर्ष विकास मौर्या पुत्र मोहनलाल मौर्या निवासी करना डाढ़ी धनपालपुर,काशीपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध शनिवार को गैंगस्टर एक्ट की गयी कार्यवाही की गई है।
एसपी श्री आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद के तीन थानों द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री और गो तस्करी में कुल छः अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गई है।