चंदौली में 260 वाहनो का चालान 04 सीज, 5,54100 जुर्माना अधिरोपित

513392c47c52
चंदौली। जनपद पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने वाले तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट लगाने वाले के विरुद्ध जवाबी कार्रवाई में 260 वाहनों का चालान करते हुए 04 वाहनों को सीज कर दिया। वहीं 5,54,100 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।



पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस यातायात नियमों का उलंघन करने और लापरवाही बरतने वाले पर लगातार अंकुश लगाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया । जवाबी कार्रवाई में 260 वाहनों का चालान और 04वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही 5,54100 रूपये अधिरोपित जुर्माना भी वसूल किया है। 

वहीं यातायात नियमों के पालन के लिये जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने के लिए अवगत कराया । वहीं चार पहिया टी में “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करने की अपील किया। 

क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज ने बताया कि यातायात नियमों का उलंघन करने की जवाबी कार्रवाई में 260 वाहनों का चालानएवम् 04वाहनों को सीज कर दिया गया है। साथ ही 5,54,100/- रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *