शहाबगंज एडीओ पंचायत को हटाए जाने तक बांह पर काली पट्टी बांध कर काम करेंगे पत्रकार

ddaf1cfc8afd
डीपीआरओ द्वारा कार्रवाई में देरी के बाद भड़के उपजा संगठन के पत्रकार 

चंदौली। डीपीआरओ नीरज सिन्हा द्वारा कार्यवाई में देरी करने पर उपजा संगठन के पत्रकारों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शहाबगंज ब्लॉक के एडीओ पंचायत अरविन्द कुमार सिंह को ब्लॉक से अन्यत्र हटाए जानें तक शुक्रवार से अनवरत बांह पर काली पट्टी बांध कर काम करने का निर्णय लिया।


फोटो : दीपक सिंह जिलाध्यक्ष चंदौली (उपजा)

 
बताते चलें कि विगत दिन सोमवार दिनांक 29 जुलाई 2024 को शहाबगंज में एक वरिष्ठ पत्रकार से दुर्व्यवहार करने पर एडीओ पंचायत अरविंद कुमार सिंह के ऊपर कार्यवाही को लेकर उपजा संगठन धरना दिया था। धरना स्थल पर आए डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने पत्रकारों को इस आश्वासन के साथ समझा बुझाकर धरना स्थगित कराया कि अगले दो दिन में वे उक्त एडीओ पंचायत को यहां से अन्यत्र हटा देंगे। किंतु अब तक डीपीआरओ के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जिसपर धरना दे रहे उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) संगठन ने यह निर्णय लिया है कि जब तक उक्त एडीओ पंचायत को अन्यत्र नहीं हटाया जाता है तब तक जिले के सभी पत्रकार साथी बांह पर काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। जिसकी जानकारी उपजा के जिलाध्यख दीपक सिंह ने दिया है।

पिछले दिनों संगठन से जुड़े पत्रकारों ने एक खबर प्रकाशित किया था कि ब्लॉक शहाबगंज में कार्यरत एडीओ पंचायत अपने निजी कार पर मजिस्ट्रेट लिखकर चल रहे हैं। खबरें प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ चंदौली ने जिम्मेदार और जबाबदेह अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। जिससे नाराज होकर आरोपी एडीओ पंचायत श्री अरविंद कुमार सिंह ने खबर छापने वाले पत्रकारों को फोन कर न केवल अपशब्द कहे। बल्कि पत्रकारिता को नीच कर्म करार दिया।

 उनके इस कथन से आहत होकर उपजा की चकिया इकाई के नेतृत्व में जिले के पत्रकारों ने शहाबगंज बीडीओ दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया और उक्त एडीओ पंचायत के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया। धरना स्थल पर आए डीपीआरओ श्री नीरज सिन्हा ने हम पत्रकारों को इस आश्वासन के साथ समझा बुझाकर धरना स्थगित कराया कि अगले दो दिन में वे उक्त एडीओ पंचायत को यहां से अन्यत्र हटा देंगे। 

किंतु अब तक डीपीआरओ के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे आक्रोशित पत्रकारों ने यह निर्णय लिया है कि जब तक उक्त एडीओ पंचायत को अन्यत्र नहीं हटाया जाता है तब तक जिले के सभी पत्रकार साथी बांह पर काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *