चंदौली में 26वीं जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न

2d094fcaa755
जनपद की कुल 25 टीमों ने किया प्रतिभाग 

खेल-कूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है-प्रधानाचार्य

चंदौली,धानापुर। क्षेत्र के अमर शहीद विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज शहीदगांव में एक दिवसीय 26वीं जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता दिनांक 5 अक्टूबर 2024 शनिवर को संपन्न हुई।प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबन्धक श्री आशीष विद्यार्थी द्वारा किया गया। 

इस प्रतियोगिता में इण्टर कॉलेज शहीदगांव, वाल्मिकी इण्टर कॉलेज बलुआ, सरस्वती इण्टर कॉलेज टाण्डा, जनता इण्टर कॉलेज काँटा, राजकीय आदित्य नारायण इण्टर कॉलेज चकिया, खण्डवारी देवी इण्टर कॉलेज चहनिया, नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय, धरती पुत्र इण्टर कॉलेज चहनियां, इण्टर कॉलेज अहिकौरा और बेसिक शिक्षा विभाग की जूनियर एवं सीनियर टीमों सहित कुल 25 टीमों ने भाग लिया। 



जिसमें सब जूनियर बालिका विजेता बाल्मिकी इण्टर कॉलेज बलुआ, उपविजेता सरस्वती इण्टर कालेज टाण्डा,बालक जूनियर विजेता आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज चकिया ,उपविजेता वाल्मिकी इण्टर कॉलेज बलुआ, बालिका जूनियर संयुक्त विजेता आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कॉलेज चकिया, नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय, सीनियर बालक वर्ग विजेता आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कॉलेज, चकिया उपविजेता जनता इण्टर कालेज काँटा, बालिका सीनियर वर्ग विजेता जनता इण्टर कालेज काँटा, उपविजेता अमर शहीद विद्या मंदिर इण्टर कालेज शहीदगाँव रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोती लाल जी ने कहा कि खेल-कूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। जनपदीय खेल-कूद सचिव महेन्द्र कुमार ने कहा है कि खेल-कूद बच्चों के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में धनंजय सिंह, विवेकानन्द दूबे, दिलीप कुमार, मोती लाल, सन्तोष राय, विवेक कुमार, रवि कुमार, मनोज सिंह, नारद सिंह यादव, सन्तोष यादव, मृत्युंजय प्रताप मौर्य, राम प्रकाश पाण्डेय, प्रतिभा सिंह, बिन्दु भारती, रमाशंकर तिवारी, रामकेश यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता की कमेन्ट्री एनसीसी कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद व अमरेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आये हुए अतिथियों और खिलाड़िइयों का धन्यवाद ज्ञापन खेल शिक्षक हरीश कुमार श्रीवास्तव ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *