चंदौली में आधा दर्जन सफाईकर्मियों पर गीर सकती है गाज

5d92dacb2d95
जारी हुआ आरोप पत्र,तीन दिन में देना है स्पष्टीकरण 

एडीओ पंचायत के निरीक्षण के दौरान चार गांव के सफाईकर्मी तैनाती स्थल पर रहे नदारद 

चंदौली,सकलडीहा, विकास खण्ड के विभिन्न गांवो में साफ-सफाई का निरीक्षण करने के लिये गुरुवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय पहुचे। इस दौरान चार गांव में तैनाती स्थल पर एक भी सफाई कर्मी नही मिले। हतप्रभ एडीओ पंचायत ने लगभग आधा दर्जन लापरवाह व अनुपस्थित सफाईकर्मियों को आरोप पत्र दिया है। चेताया कि तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब नही दिया तो निलंबन की कार्रवाई की जायेगी। 

फ़ोटो-गांवों में निरीक्षण करते एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय व अन्य


एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय सबसे पहले डेढ़गावा में सफाई कार्यो का निरीक्षण किया। यहां नियुक्त तीन सफाई कर्मी सुरेंद्र कुमार, मालती देवी एवं रेहाना बेगम द्वारा उपस्थिति के बावजूद कार्य नहीं किया गया था। जिसके लिए इन्हें आरोप पत्र दिया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत डेढावल में सफाई कर्मी द्वारा मात्र विद्यालय पर ही साफ सफाई का कार्य किया गया तथा ग्राम पंचायत में अन्य जगहों पर सफाई नहीं किया गया। इसके लिए उसे कार्रवाई हेतु आरोप पत्र जारी किया। 

ग्राम पंचायत उकनीविरम राय में सफाई कर्मी द्वारा नाली की सफाई की गई थी किंतु केवल औपचारिक तरीके से सफाई की गई थी।पर्याप्त सफाई नहीं की गई थी जिसके लिए उन्हें आरोप पत्र दिया गया है। ग्राम पंचायत बिशनपुरा के राजस्व गांव गोहदा में नियुक्त सफाई कर्मी संजय कुमार एवं राधिका देवी द्वारा मात्र 15 मीटर सफाई कार्य किया गया था । कार्य न करने के लिए उन्हें भी आरोप पत्र दिया गया है। 

तीन दिन में यदि संबंधित के द्वारा साक्ष्य एवं गवाहों के साथ स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई यहा तक कि निलंबन तक कि कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *