शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज आवाजापुर-चन्दौली में वितरण हुआ टैबलेट

5b1ccbf1f4ea
चंदौली,धानापुर। विकास खण्ड के आवाजापुर गांव स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज में गुरुवार को एम.ए द्वितीय वर्ष एवं बी.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार भारती के हाथों समस्त छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटा गया।


फोटो : शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज आवाजापुर में छात्रों को टैबलेट वितरण करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ रमेश कुमार भारती 


प्राचार्य श्री डॉ भारती ने कहा कि ग्रेजुएशन, टेक्निकल, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की शिक्षा में उच्च गुणवत्ता लाने और भविष्य में अच्छी नौकरी परक शिक्षा प्राप्त करने हेतु शासन द्वारा निःशुल्क टैबलेट स्मार्टफोन दिया जा रहा है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा के लिए सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत ही महत्वपूर्ण, बेहतर एवं सराहनीय कार्य है।


फोटो : शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पी जी कालेज आवाजापुर चंदौली में हाथ में टैबलेट दिखाते छात्र छात्राएं 


इस दौरान नोडल अधिकारी  सुनील कुमार शर्मा के अलावा आनंद कुमार पांडे ,अविनाश कुमार विश्वकर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, उमेश कुमार, सुनील तिवारी शिक्षकगण सहित सहायक कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *