चंदौली में बीडीओ ने चौपाल लगाकर योजनाओं से कराया रुबरु

65c3862c7140
कटसील और चतुर्भुजपुर में ग्रामीणों की समस्या को सूना और निवारण किया
 
महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्न प्रासन किया
 
चंदौली, गांव की समस्या का समाधान गांव में हो ,प्रशासन चला गांव की ओर। गांव की समस्याओं को गांव में सुनने और गांव में ही निवारण हो, गांव के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओ का लाभ पंहुचे, इसके लिए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है 

फोटो : कटसिल गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन करते हुए बीडीओ के के सिंह व अन्य 


इसी क्रम में जनपद के सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत चतुर्भुजपुर और कटसिल गांव में बीडीओ के के सिंह के नेतृत्व में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमे दो महिलाओ की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराने के साथ ही विभिन विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर समस्याओं को सुना और निवारण किया गया। वहीं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

बीडीओ ने कहा कि गांवो को हाईटेक बनाने के लिए शासन गंभीर है। सड़क,चकरोड, नाली,आवास,शौचालय के साथ ही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर गांव के अंतिम व्यक्ति व जरतमंदों को लाभान्वित किया जा रहा है। ताकि अधिकारी आपके गांव में आकर समस्याओं से रूबरू हो।और आपको कही और जाने की जरूरत न हो।

चौपाल मे एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र यादव, संजय यादव, मिथिलेश गुप्ता, सतीश कुमार, व लल्लन राय, मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी,ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *