चंदौली में 1464 वाहनों का चालान ,29 सीज

0f4212589ac1
27,17,600 रूपयें का जुर्माना किया अधिरोपित 

चंदौली।यातायात पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान। इस दौरान विगत 04 दिनों में कुल 1464 वाहनों का चालान करते हुए 27,17,600 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया व 29 वाहनों को सीज किया है। वहीं वाराणसी से बिना परमिट के आ रहे ऑटो का भी चालान किया जा रहा।



पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस लगातर अपराध और अपराधियों पर नजर गड़ाई हुई है। यातायात टीम द्वारा विगत 04 दिनों में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 1464 वाहनों का चालान करते हुए 27,17,600 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसी प्रकार प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया।



क्षेत्राधिकारी यातायात ,रघुराज ने बताया कि विगत चार दिनों से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 1464 वाहनों का चालान और 29 को सीज कर दिया गया। साथ ही 27,17,600 रूपये का राजस्व कारित किया गया है। वहीं यातायात नियमों के पालन करने हेतु नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *