चंदौली में भाजपा नेता के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

285ae7cd97dc

दो पक्षों में चल रही कहासुनी को गया था सुलझाने

चंदौली सटीक संवाद। जिले के थाना चकिया के वार्ड नं 7 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या के भाई संतोष मौर्या (45) की शनिवार के सुबह दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात उस वक्त हुई जब संतोष दो पक्षों के बीच चल रही कहासुनी को सुलझाने पहुंचे थे.

फोटो : घटना के बाद अस्पताल में जुटी भीड़ 

सुबह करीब 9 बजे डॉ. प्रदीप मौर्या के दूसरे भाई संजय मौर्या और आरोपी देवेंद्र उर्फ प्रकाश जायसवाल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी. बहस बढ़ने पर आरोपी अपने घर से हथियार लेकर लौटा और गोली चला दी. गोली संतोष मौर्या को जा लगी. घायल हालत में उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा 

संतोष मौर्या की हत्या की खबर फैलते ही नगर में तनाव का माहौल बन गया. अस्पताल में मृतक के परिजनों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल रहा. संतोष मौर्या की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

नगर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, आरोपी गिरफ्तार 
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी देवेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि आरोपी पहले से दबंग प्रवृत्ति का है और कई बार लोगों को धमकाने की घटनाओं में शामिल रहा है.
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज 
पुलिस ने माहौल को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दी है. पुलिस और प्रशासन की टीम क्षेत्र मे शांति बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है. वहीं इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और बरामद असलहे कि भी जांच की जा रही कि वह लाइसेंसी है या अवैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *