चंदौली पुलिस ने एक करोड़ की शराब के साथ एक को पकड़ा, भेजा जेल

808adc21dd94

पंजाब से बिहार के लिए कर रहा था परिवहन, ट्रक में 100 बोरी वाल पुट्टी के नीचे छुपाया था 720 पेटी शराब 

चंदौली, जिले की अलीनगर थाने की पुलिस ने एक करोड़ बारह लाख की शराब पकड़ी. पंजाब से बिहार के लिए की जा रही थी परिवहन. एक युवक गिरफ्तार. ट्रक वाहन से वॉल पुट्टी के नीचे छिपाकर रखी थी. सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए भेजा गया जेल.

प्रभारी स्वाट/सर्विलांस एवं अलीनगर पुलिस टीम ने NH-19 सिन्घीताली पुल पर रामनगर वाराणसी के तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या UP67T4125 चेकिंग प्वांइट से कुछ दुरी पहले रुकी और चालक गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया. जिसे घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया और गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमे 100 बोरी वॉल पुट्टी के नीचे 720 पेटी में 6399 लीटर पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब पाई गई. 

पकड़ा गया युवक सुखदेव सिंह पुत्र सुवर्ण सिह निवासी ग्राम चम्बाखुर्द खादूर शाहीब थाना सरहाली जिला तरनतारन पंजाब उम्र 50 वर्ष ने बताया कि वह पंजाब राज्य से सस्ते दामों पर शराब को खरीदकर बिहार ले जाकर उँचे दामों मे बेचता है. क्योकि बिहार मे शराब मे बंदी के कारण शराब की अच्छी कीमत मिल जाती है. उसके बाद लाभ के पैसो को हम दोनों बराबर बराबर में बांट लेते है.

 जिसे थाना हाजा पर लाकर मु.अ.सं. 272/25 धारा 272/25 धारा 319(2), 318(4) बीएनएस 60/63 आबकारी अधिनियम में दर्ज करते हुए न्यायालय ने पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *