चंदौली में चोरी के 60 मोबाइल के साथ एक युवक गिरफ्तार

bf91607fbcb7
बम्बई से चोरी करके पश्चिम बंगाल ले जा रहा था बेचने

बरामद मोबाइल की कीमत बाजार में तेरह लाख रूपये आंकी गई

चन्दौली , जनपद के डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 से एक युवक के पास से 60 विभिन्न कंपनियों के चोरी की मोबाइल को बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर जीआरपी थाना पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बरामद मोबाइल की बाजार में कुल कीमत 13 लाख रूपये आंकी गई है।



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर जीआरपी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में बीती रात चेकिंग के दौरान जीआरपी डीडीयू ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 60 विभिन्न कंपनियों के टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश राम पुत्र एकबाल चौधरी उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में की गई है, जो बिहार के मोतिहारी जिले के ग्राम पचपकरी झिटकाही का मूल निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को प्लेटफार्म नंबर 1/2 पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। आरोपी के पास से एक हल्के रंग के बैग में विभिन्न कंपनियों के कुल 60 मोबाइल फोन बरामद किए।

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि वह मुंबई और आसपास के शहरों से मोबाइल फोन चोरी करता था और इन चुराए गए फोन को पश्चिम बंगाल में लेजाकर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करता था। पुलिस ने इन फोन की कुल कीमत लगभग ₹13 लाख आंकी है।

बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना जीआरपी डीडीयू में मु0अ0स0 300/24, धारा 317(2), 317(5) वीएनएस 2023 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई मोबाइल चोरी की घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होगी।

जीआरपी ने इस सफल ऑपरेशन के साथ स्थानीय यात्रियों में सुरक्षा का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *