चंदौली में फर्जी तरीके से संचालित क्लीनिक सील,मचा हड़कंप

8b0fefeb483d
चंदौली,चकिया। विकास खण्ड क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव स्थित किनेश्वर क्लीनिक को मानक विहीन पाए जाने के आरोप में मंगलवार को उपजिलाधिकारी चकिया व एम०ओ०आई०सी० (पी०एच०सी०) चकिया एवं चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) सिकन्दरपुर ने निरीक्षण के दौरान सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाई से फर्जी तरीके से संचालित क्लीनिक और अस्पताल संचालकों मे हड़कंप मच गया।


फोटो : सहदुल्लापुर स्थित किनेश्वर क्लीनिक को सील करते हुए कुन्दन राज कपूर उपजिलाधिकारी चकिया 

उपजिलाधिकारी चकिया कुन्दन राज कपूर ने बताया कि निरीक्षणोपरान्त पाया गया की उक्त क्लीनिक बगैर लाइसेंस एवं बिना किसी अनुमति के अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है, जिसमें एलोपैथिक दवाइयां, नेव्यलाइज़र, नवजात वार्मर, ऑक्सीजन सिलेण्डर इत्यादि का बड़े पैमाने पर अवैध तरीके इस्तेमाल किया जा रहा है।

जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए संयुक्त टीम के देखरेख में सील कर दिया गया है। इस दौरान एम०ओ० आई० सी०(पी०एच०सी०) चकिया एवं चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) सिकन्दरपुर, चकिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *