चंदौली में लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न

जिलाध्यक्ष बने विनय सिंह तो जिलामंत्री विरेन्द्र कौशल
सातो पदों पर दिन भर चलती रही गहमागहमी
चंदौली। उतर प्रदेश लेखपाल संघ का जिला ईकाई का दो वषीर्य चुनाव मंगलवार की देर शाम भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान सात पदों पर चुनाव हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर विनय कुमार सिंह, जिलामंत्री विरेन्द्र मोहन सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव अधिकारी द्वारा मतगणना के बाद विजेता घोषित किया गया। उपस्थित लेखपाल संघ की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मालाफूल पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिले भर के लेखपाल मौजूद रहे।
पीडीडीयू नगर के तहसील सभागार में मंगलवार को सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय लेखपाल संघ चुनाव को लेकर देर शाम तक गहमा गहमी बनी रही।चुनाव अधिकारी करूणेश सिंह और लालचंद श्रीवास्वत के देखरेख में चुनाव की प्रकि्रया शुरू कराई गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर विनय कुमार सिंह संदीप सिंह और विरेन्द्र यादव ने नामांकन किया। जिसमें विनय सिंह ने 127 मत प्राप्त किया। वही संदीप सिंह 84 और विरेन्द्र यादव ने 54 मत प्राप्त किया। इस प्रकार विनय कुमार सिंह जिलाध्यक्ष पद पर भारी मतों से जीत हासिल किया।
इसके अलावा जिला मंत्री पर विरेन्द्र मोहन कौशल 147 और सुनील पांडेय ने 118 मत प्राप्त किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर माधुरी पांडेय ने 137 मत प्राप्त कर जीत हासिल किया। नीरज सिंह 125 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।कोषाध्यक्ष पद पर रामाश्रय यादव 139 मत पाकर चुनाव जीते। गोपाल 125 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। आडिटर चन्द्रप्रकाश त्यागी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार और उपमंत्री संदीप मौर्या निर्विरोध चुने गये।
अंत में चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा किये जाने पर लेखपाल चंदन यादव, रामकेश यादव, सुमीत गुप्ता, सुरेन्द्र पाल,अम्बरीश सिंह सियाराम, अनिल, बलवंत सिंह, विजय जायसवाल,अरूण अवस्थी सहित अन्य लेखपालों ने माला पहनाकर स्वागत किया।