चंदौली में पेयजल आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीण किये प्रदर्शन

विभागीय अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ किया नारेबाजी
आरोप लगाया कि पेयजल की समस्या को संसद में नहीं उठाते संसद विधायक
चंदौली, 7अगस्त। जनपद के सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण में जेसीबी से खुदाई में जल निगम की पाईप कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है तो कहीं मोबाइल कम्पनी की पाइप डाले जाते से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। हप्ते भर से दर्जनों गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। शिकायत के बाद भी दुरूस्त नहीं कराया गया तो परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों और सांसद, विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
शासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत डोर टू डोर पेयजल की आपूर्ति करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन जल जीवन मिशन और सड़क चौड़ीकरण में जेसीबी से खोदाई के दौरान कई जगह पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा मोबाइल कंपनी की ओर से मशीन द्वारा पाइप डालने के दौरान ईटवा गांव के समीप जल निगम की पाइप जाम हो गई है। जिसके कारण ईटवा गांव के दर्जनों उपभोक्ताओं को अब पानी मिलना संभव नहीं है।
सकलडीहा कस्बा,टिमिलपुर, नागेपुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में हजारों उपभोक्ताओ में पानी के लाले पड़ गए हैं। शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। इसको लेकर कस्बावासियो ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और सांसद विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।आरोप लगाया की समस्या की जानकारी होने के बाद भी कोई भी प्रतिनिधि इस समस्या को संसद में उठाता नहीं है।
इस बाबत अवर अभियंता उदयराज गुप्ता ने बताया कि चौड़ीकरण के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत कराया गया है। विरोध जताने वालों में अनूप जायसवाल उमा गुप्ता ,रमेश चौरसिया, राजू सेठ, मंकी देवी, सुदामा देवी, शंकर चौधरी, राहुल, अरविंद, सुरेश, गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे