चंदौली में नहर में मिला पुजारी का शव

ca9d5066a655
शेखर यादव के रूप में हुई शिनाख्त, चन्दौली में मिष्ठान की दुकान पर कारीगर था

चंदौली, सकलडीहा। नहर में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों द्वारा पानी से बाहर निकाले जाने पर लेहरा (मडई) गांव के 32 वर्षीय शेखर यादव के रुप में शव की पहचान हुई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।


फ़ोटो : कोतवाल संजय कुमार सिंह पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करते हुए व साथ मे जुटी भीड़ 


चंदौली में मिष्ठान की दुकान पर कारीगरी का करता था काम 

मिली जानकारी अनुसार वह गांव का पुजारी था और सोमवार को शाम काम करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था,देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान होकर रात भर खोजे। मंगलवार की सुबह 11:00 बजे गांव के समीप सकलडीहा रजवाहा में शव बहता देख ग्रामीण बाहर निकाले। शव का शिनाख्त होने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है

रामवृक्ष यादव के पांच पुत्र में पांचवा नंबर पर थे शेखर 

लेहरा गांव के रामवृक्ष यादव के पांच पुत्र हैं राम बहोरी ,ऋषिनारायण, राजन, उदय और शेखर। 32 वर्षीय शेखर यादव गांव का पुजारी भी है। वह चंदौली मिष्ठान की दुकान पर मीठा बनाने का काम करता है। कल शाम को काम करने के बाद साइकिल से घर वापस आ रहा था। बीच रास्ते में दवा भी खरीदा। लेकिन देर रात तक घर नहीं आने परिजन परेशान होकर रातभर खोजते रहे।

सुबह 11:00 बजे सकलडीहा रजवाहा में बहता हुआ शव देख गांव में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोगों को भीड़ जुड़ गई। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। पत्नी गुड़िया देवी पुत्र पवन पुत्री पायल सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *