चंदौली में विद्यालय की गली में गंदगी का अंबार

विषैला जंतु होने का खतरा, आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा आठ तक के पढ़ते हैं बच्चे
चंदौली, 06अगस्त। जनपद के सकलडीहा कंपोजिट विद्यालय परिसर के अंदर शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के कमरे के ठीक पास गली में गंदगियों का अंबार पटा पड़ा हुआ है। जहां बारिश के मौसम में विषैला जंतुओं का खतरा बरकरार है।
आंगनवाड़ी से लेकर कक्षा आठ तक पढ़ते हैं बच्चे
परिषदीय कंपोजिट विद्यालय के अलावा प्राथमिक और आंगनवाड़ी विद्यालय भी है और आंगनवाड़ी से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। वहीं विद्यालय की बगल वाली गली गन्दगी अंबार से पटी पड़ी है। जो बारिश के मौसम में मच्छरों और विषैले जंतुओ के पैदा होने के आसार बनी हुई है।
सरकार ने विद्यालय की साफ सफाई बच्चों को भोजन और पानी के लिए क्या व्यवस्थाए सुनिश्चित की हैं?
प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल प्रांगण को साफ स्वच्छ रखने का निर्देश जारी है। जिसके लिए सफाई कर्मचारी भी नियुक्त किये गये हैं।
वही परिषदीय विद्यालय में लगी प्याऊ जल की टंकी भी विगत दिनों से खाली पड़ी है।जिसमें पानी की एक बूंद भी नहीं टपक रही।
छोटे छोटे असमर्थ बच्चे मजबूरन हैंडपंप चलाकर पानी पीते हैं या फिर घर से बोतल का पानी लाते हैं।जबकि प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयो में मीड डे मील की गुणवत्तायुक्त भोजन देने के साथ ही स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इन सबके बावजूद भी विद्यालय परिसर में प्याऊ जल व गंदगी की समस्या बनी हुई है जो नन्हें मुन्ने बच्चों के जीवन के साथ हो रहे खेलवाड़ का जीता जागता उदाहरण है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने पत्रकार का फोन नहीं उठाया और ना ही रिप्लाई दिया।