चंदौली में पुलिस पस्त,चोर मस्त और जनता त्रस्त

65da8a230a82
जी हां, बिलकुल सही सुना आपने। यह बात चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र में सटीक बैठ रही है। क्योंकि इस क्षेत्र में चोरी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है, या कहें कि चोरी की वारदात आये दिन हो रही है। या कहें कि चोर एक ही दिन में कई ठिकानों को निशाना बना दे रहें हैं।

चंदौली। जनपद के थाना धानापुर क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलन्द है, जिसपर पुलिस भी पस्त है। लेकिन जनता काफी त्रस्त है।क्योंकि शहीदगांव बाजार में चोर मालदारो को ही निशाना बना रहे हैं। बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थित एक मोबाइल शाप को बीती रात चोरों ने पूरी तरह से खंगाल दिया है।


फोटो : शहीदगाव बाजार में लूटी गई मोबाइल शाप व पान की दुकान की फोटो साथ में मौके पर पहुंची पुलिस 


मिली जानकारी अनुसार कुछ ही दिन पूर्व एक मकान से कार की चोरी करने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि ऐन वक्त पर गृह स्वामी की जाग जाने की वजह से चोर चोरी करने से असफल रहे। लेकिन खाली हाथ लौटे चोरों का गुस्सा समाया नहीं काफी बढ़ता गया और कई दिनों की हुए घाटा को पूर्ति करने के लिए बीती रात में मोबाइल के दुकान में रखें 26000 रुपए नगदी सहित लैपटॉप कंप्यूटर का सीपीयू इनवर्टर, बैट्री, तथा नया मोबाइल सेट और अन्य सामान लेकर फुर्र हो गये। 

सुनिए- सुनिए थोड़ा और सुनिए चोर यहीं तक नहीं रुके। जाते-जाते एक पान की दुकान से पान, सिगरेट, गुटका,व माचिस तक भी उठा ले गए। क्योंकि रात में नशा चटकेगी तो कहां जायेंगे।चोरी की इस वारदात से दुकानदारों सहित आम जनमानस भी काफी भयभीत हो चुका है। बेचारे जाएं तो जाएं कहां क्योंकि इनके पास तो अलग से कोई सिक्योरिटी भी तो नहीं है न। बेचारो को हार पटक कर पुलिस से ही कहना पड़ रहा है। चाहे चोरी बन्द हो या न हो। चोर पकड़ा जाए या न पकड़ा जाए।

सूत्रों की माने तो पुलिस मूकदर्शक बन गई है। नहीं तो पुलिस चाह दे तो चोर कहां बच कर जायेगा। उसे पाताल से भी ढूंढ निकाल लेगी। कहीं न कहीं दाल में कुछ काला तो नहीं। इसका पता तो तभी लगेगा जब जिले से बाहर की कोई खुफिया टीम आकर जॉच करे। क्या मालूम कहीं चोर और पुलिस प्रशासन की मिली भगत तो नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *