चंदौली में टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

9a3300d2c41c
तीन युवक हिरासत में, तीन टैंकर कब्जे में
डीडीयू नगर। क्षेत्र में इन दिनों चोरी-छीपे तेल कटिंग व चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश वाराणसी की एसओजी -2 और अलीनगर पुलिस की मौजूदगी में हुआ है।

अलीनगर स्थित खाली पड़े करकटनुमा मकान में टीम ने छापा मारा। जहां डीजल से भरे टैंकर से तेल चोरी की जा रही थी। मौके से तीन युवक हिरासत में लिए गए हैं. वहीं, तेल चोरी करने वाले उपकरण और ड्रम और गैलन में भरे कई लीटर डीजल भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने तीन टैंकर को कब्जे में लेकर थाने लाई है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों को खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों की माने तो लगातार इस क्षेत्र में डीजल पेट्रोल चोरी की शिकायत पुलिस के बड़े अधिकारी के पास की जा रही थी।
शुक्रवार की दोपहर वाराणसी की एसओजी-2 टीम ने ऑटो कार में सवार होकर सिविल यानी कुर्ता-पजामा पहन कर पुलिस ने छापेमारी किया। इस दौरान अलीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीन को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
एसओजी 2 द्वारा अलीनगर इलाके में करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छापेमारी में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *