चंदौली पुलिस ने गैंग लीडर समेत गैंगस्टर को दबोचा, भेजा जेल

6228337188c0

फार्च्यूनर वाहन, दो आईफोन, दो समसंग फोन बरामद

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के थाना बलुआ पुलिस टीम को सोमवार के पूर्वान्ह 10.25 बजे मुखबिर ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे गैंग लीडर विकास सिंह पुत्र स्व0 आनन्द सिंह व गैंगस्टर सदस्य अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू पुत्र मनोज सिंह निवासीगण ग्राम सराय थाना स्थानीय धीना बाजार में फार्च्यूनर वाहन से हैं जो कहीं जाने के फिराक में हैं. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों वांछितो को दबोच लिया. जिनके निशानदेही पर फार्च्यूनर वाहन, दो आईफोन, दो समसंग फोन बरामद कर लिया. वहीं थाना हाजा पर लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

फोटो: बलुआ थाने में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार विकास सिंह व अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू 

बता दें कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियोग में वांछित/वारंटी की लगातार गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा रहा है. इसी क्रम में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में मु0अ0सं0 226/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, और उनके निशानदेही पर बरामद फार्च्यूनर वाहन संख्या MH48 BH1000, दो आईफोन, दो समसंग फोन को जब्त कर लिया है.

अभियुक्त विकाश सिंह का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0- 226/25 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0- 232/2024 धारा 310(2)/311/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3.मु0अ0सं0- 209/2022 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली 
4.मु0अ0सं0- 367/2017 धारा 380/504/506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली 
5.मु0अ0सं0- 16/2020 धारा 323/504/506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली.
अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू का आपराधिक इतिहास 
1.मु0अ0सं0- 226/25 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0- 232/2024 धारा 310(2)/311/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उ0नि0 जमीलुद्दीन खान, हे0का0 जलभरत यादव, हे0का0 दीपचन्द गिरी, का0 अनुज कुमार वर्मा थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *