चंदौली पुलिस ने होली से पहले शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार किया

710f4cc3af69
बिहार जा रही 1.68 करोड़ की शराब पकड़ी, धान की भूसी और आलू में छिपाकर ले जा रहे थे।

चंदौली पुलिस ने होली से पहले शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार किया। थाना अलीनगर, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में NH-19 पर सिंहिताली पुल के पास से पंजाब से बिहार जा रही ट्रक रोककर तलाशी ली जिसमें 1028 पेटी (9199.8 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये है। वहीं ₹1200 नकद, 2 मोबाइल फोन जब्त कर ट्रक सीज करते हुए चालक को संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर गौधना चौराहे से चेकिंग शुरू की गई। ट्रक (RJ14GL7458) का चालक पुलिस को देख भागा, ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। टीम ने घेराबंदी कर रोका। आलू की 30 बोरी और चावल की भूसी के नीचे शराब ठूंसकर ले जाई जा रही थी।
 

आरोपी मल्लाराम (32 वर्ष, रानी गाव कल्ला, बाड़मेर, राजस्थान) ने पूछताछ में कबूला कि वह पंजाब से सस्ते दाम पर शराब खरीद बिहार ले जाकर महंगे दाम बेचते हैं।होली से पहले मुनाफा ज्यादा होने से जोखिम लिया आरोपी के अपराधिक इतिहास की जांच जारी है।

कानूनी और प्रशासनिक पक्षकेस: मु0अ0सं0 139/2026, धारा 109(1) बीएनएस और 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना अलीनगर।निर्देशक: अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया, पीआईजी वैभव कृष्ण, एसपी आदित्य लांग्हे।
पुलिस टीम में प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अनिल कुमार यादव, अमित कुमार सिंह आदि।स्वाट/सर्विलांस: निरीक्षक रामजनम यादव, उ0नि0 आशीष मिश्रा और 13 जवान शामिल थे।
यह कार्रवाई होली के दौरान जनपद में शराब तस्करी रोकने के विशेष अभियान का हिस्सा है। ऐसी घटनाएं UP-बिहार बॉर्डर पर आम हैं, जहां शराबबंदी का फायदा उठाकर तस्करी फल-फूल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *