चंदौली पुलिस ने पांच अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर

चंदौली। जनपद की थाना चकिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त 5 अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह गिरोह समाज में भय और आतंक का माहौल पैदा कर अपराधों को अंजाम देता था। पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मची है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार कार्यवाही जारी की है। इसी क्रम में थाना चकिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने व आपराधिक कृत्यों से समाज में आम जनता के मध्य भय और आंतक का माहौल बनाने वाले 05 अभियुक्तों के विरूद्ध की गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
इन अपराधियों का एक सक्रिय संगठित गिरोह है, जो अपने आर्थिक व दुनियाबी लाभ हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी जैसे अपराध कारित करते है।
गैंग लीडर हरिहर यादव पुत्र रामचरन यादव निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली व सदस्यगण 1. छोटू राय पुत्र मुल्लन राय निवासी भालू बुढन थाना चैनपुर जिला भभुआ बिहार 2. घनश्याम राजभर पुत्र भुल्लन राय निवासी भगरना थाना चैनपुर जिला भभुआ बिहार 3. मो0आरिफ पुत्र अली हसन निवासी बेलखरा थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर 4. सोनू कुमार पुत्र मुन्नीपाल सिंह निवासी धौरी थाना अकराबाद जनपद अलीगढ के विरुद्ध दिनाँक 21.09.2024 को मु0अ0स0 166/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।