चंदौली पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक को धमकी देने वाले युवक को भेजा जेल

cff4301736c8

चंदौली, जनपद के सकलडीहा सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव को बीते सोमवार की देर रात फोन पर धमकी व कार्य सरकार में बाधा डालने एवं अपशब्दों का प्रयोग करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बथावर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया। वही आरोपी युवक की गिरफ्तारी पर चिकित्सकों की टीम ने पुलिस अधीक्षक व स्थानीय प्रशासन की प्रशंसा किया है।


फोटो: सकलडीहा कोतवाली में गिरफ्तार आरोपी युवक पुलिस टीम के साथ

सकलडीहा सीएचसी पर शासन की मंशा के अनुरूप ऑनकॉलिंग डाक्टर को बुलाकर बीते मई माह से लगातार 45 गरीब परिवार की महिलाओं का आपरेशन से प्रसव कराया गया। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव की महिलाओं का हजारों लाखों की बचत हुई है। इसके साथ ही अन्य चिकित्सकी सुविधा शुरू होने से सीएचसी पर लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।

 सीएचसी प्रशासन की सख्ती से प्राइवेट हास्पीटलों के बिचौलिया भी गायब हो गये थे। बीते दिनों सीएचसी अधीक्षक को अज्ञात व्यक्ति की ओर से फोन पर अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए ऑनकालिंग प्रसव को बंद करने व धमकी दिये जाने की घटना पर पूरे जिले के चिकित्साधिकारियों में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों की ओर से आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर विरोध भी शुरू कर दिया गया। चिकित्सकों की नाराजगी को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को दोपहर में दरियापुर बथावर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। 

इस बाबत केातवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक को धमकी देने वाला दरियापुर गांव निवासी दिव्य प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़ा गया आरोप अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमायाचना कर रहा है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद तिवारी,कांस्टेबल अरविंद सिंह,धर्मेन्द्र यादव रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *