चंदौली पुलिस ने शातिर चोर को भेजा जेल

8e05420e5ef7

कई चोरियों में लिप्त था, धानापुर में फैला रखा था दहशत

चन्दौली, जिले के थाना धानापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छोटू उर्फ अजीत कुमार पुत्र रामअवतार निवासी सोनहुली को रविवार को गिरफ्तार जेल भेज दिया. उसके कब्जे से 19300 रुपए बरामद भी हुए हैं. छोटू कई चोरियों में लिप्त था. इन्हीं चोरियों के मास्टर माइंड उसके सहयोगी हीरा पुत्र जहाने उर्फ राधेश्याम निवासी ग्राम सोनहुली को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है.
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह चोरी छुपके चन्दौली जाने के लिये निकला था. उसे गिरफ़्तार कर लिया गया. चोरी की सारी वारदातों की विस्तार से हुलिया बताया और कबूल किया कि वह धनंजय कुमार पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम मद्धुपुर बेवदा थाना धानापुर जनपद चन्दौली के घर में घुसकर 20000 रूपया, जीवा मौर्या निवासी ग्राम नौली पट्टी थाना धानापुर चन्दौली के घर से 31000 रूपए, सुरेश सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह निवासी ग्राम सोनहुली थाना धानापुर चन्दौली के घर के बाहर खड़ी मोपेड चोरी करने में संलिप्त रहा है. 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 त्रिवेणी लाल सेन, उ0नि0 संजय ओझा चौकी प्रभारी नगवां, उ0नि0 गेंदा सिंह, उ0नि0 संजय यादव, हे0का0 रामबचन सिंह, हे0का0 प्रवीण कुमार मिश्र, हे0का0 रंजय सिंह थाना धानापुर जनपद चन्दौली शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *