चंदौली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी का मिला अवसर

af328300b0e0
बबुरी में 21 राष्ट्रीय और 06 अंतर्राष्ट्रीय टीमों का टूर्नामेंट, 280 बालिका खिलाड़ी 70 कोच और 20 निर्णायक किए प्रतिभाग, स्नेहा तिवारी ने बालिकाओं को सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का किया प्रयास 
चन्दौली, सटीक संवाद। जिले के थाना बबुरी अंतर्गत जे.एस.पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय सीबीएसई इंटरनेशनल गर्ल्स हैंडबॉल चैम्पियनशिप टूर्नामेंट चल रहा है. जिसमें 21 राष्ट्रीय और 06 अंतर्राष्ट्रीय टीमों (यूएई, शारजाह, ओमान सहित 03 अन्य देशों) की कुल 280 बालिका खिलाड़ी, 70 कोच और 20 निर्णायक भाग लिए हैं.

इस आयोजन में चंदौली जनपद को  अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है. यह आयोजन प्रदेश में चल रहे ‘मिशन शक्ति 05’ अभियान के तहत बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक है. 

शनिवार को स्नेहा तिवारी क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों का नेतृत्व किया और बालिकाओं को सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया. साथ लैंगिक समानता और महिलाओ के हितार्थ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरण किया गया.

अंत में महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशोधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया.
 साथ ही थाना स्थानीय पर नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उद्देश्य, उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *