चंदौली:पुलिया निर्माण होने तक अनवरत जारी रहेगा धरना प्रदर्शन-मिथिलेश कुमार सिंह

64d81f245638
सटीक संवाद,चंदौली
धानापुर l क्षेत्र के गुरेहूं अमरा वर्दीसांडा मार्ग की टेढ़ी जर्जर पुलिया के नवनिर्माण किये जाने को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के तत्वावधान में शनिवार को किसानों नें अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया l वहीं जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाला l


फोटो : गुरेहूं जर्जर पुलिया के पास धरना देते भाकिमसयू के पदाधिकारी व अन्य


युवा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह नें बताया कि गुरेहूं अमरा मार्ग की टेढ़ी पुलिया काफी जर्जर हो चुकी है जो कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकती है l इस रास्ते से दर्जनों गांव जुड़े होने की वजह से स्कूली वाहन,कभी कभी बालू लदी ओभर लोड बोगा ट्रैक्टर,सहित अनेकों भारी मालवाहन का आवागमन लगा रहता है l इसको लेकर 
जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया परन्तु अभी तक किसी के भी द्वारा सज्ञान नही लिये जाने पर बाध्य होकर पुलिया का नवनिर्माण किये जाने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारम्भ कर दिया गया है,जबतक पुलिया का निर्माण नहीं होगा तबतक धरना अनवरत जारी रहेगा l


वहीं जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव नें जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों पर पुलिया निर्माण को लेकर जमकर भड़ास निकाला l कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार केवल कागजों में ही विकास के नाम पर ढिढोरा पीट रही है l धरातल पर हकीकत में कुछ विकास नहीं हुआ है l किसान अनेकों समस्याओं से जूझ रहे है,महगांई भेंय भेंय कर मार रही है और उनके अधिकारी/कर्मचारी एक नहीं सुन रहे हैं,लूट खसोट और भ्रष्टाचार में मस्त है l इसका हिसाब आने वाले 2024 के लोक सभा चुनाव में जनता जरूर देगी l


धरना प्रदर्शन में जियूत पाल पूर्व प्रधान अमरा,वाराणसी मंडल सलाहकार पिन्टू पाल,दिलीप कुमार,अजय गिरी,कृष्णा राय,हरिओम,योगेंद्र राजभर, हर्ष राजभर,भरत प्रजापति, अमन मौर्या,सहित अन्य रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *